शेखपुरा में अलग अलग दुर्घटना में दो शिक्षक समेत 3 जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा: शेखपुरा में अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। पहली घटना शेखपुरा के कोसुंभा थाना क्षेत्र के लोदीपुर पेट्रोल पंप के समीप की है जहां सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो शिक्षक जख्मी हो गए। घायल शिक्षकों की कहचान अजय कुमार और संजीत कुमार के रूप में की गई। दोनों शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं एक अन्य घटना पाली गांव की है जहां बारात जाने के दौरान एक युवक सड़क हादसे में ज़ख्मी हो गया। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल की पहचान श्रवण कुमार के रूप में की गई। घटना को लेकर जख्मी के परिजन ने बताया कि वह बाइक से बारात जा रहा था तभी घाटकुसुंभा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें युवक जख्मी हो गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।

शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment