बिहार में कई आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, दो अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय में बनाए गए संयुक्त सचिव

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने जिम्मा संभालने के बाद से ही लगातार अधिकारियों को इधर से उधर कर रहे हैं। इसी कड़ी में सम्राट सरकार ने एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार को अब श्रम संसाधन और प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का ऐप मुख्य सचिव बनाया गया है। के सेंथिल कुमार पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास अब पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को अब भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है जबकि कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को अब पथ निर्माण विभाग में सचिव बनाया गया है। वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को सूचना प्रावैधिकी विभाग में सचिव बनाया गया है। वह इस दौरान  बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड (बेल्टरॉन) के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेगें। सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह को अब गन्ना उद्योग विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। निर्वाचन विभाग के सचिव सह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग और खेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर को शिक्षा एवं खेल विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को अब खान एवं भू तत्व विभाग में सचिव सह खान आयुक्त बनाया गया है। वह बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड और बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव सह खान आयुक्त तथा बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड और बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रभारी सचिव बनाया गया है। वह जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह राज्य मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण जीविकोपार्जन सह आयुक्त स्वरोजगार, ग्रामीण विकास विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगें। वहीं पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

पटना के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है साथ ही आरा के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी गुंजन सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं नालंदा के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार को पटना में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है 

  

Related Articles

Post a comment