ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शेखपुरा: जिले में दल्लू चौक रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र की डीहा पंचायत अंतर्गत सहसरामा गांव निवासी स्वर्गीय रोपाचंद बिंद के पुत्र मौजी बिंद के रूप में हुई है। मृतक के पोते नंदू कुमार ने बताया कि उनके दादा शनिवार की सुबह बाजार करने आए थे। बाजार से घर लौटने के दौरान दल्लू चौक रेलवे फाटक के पास उन्हें शौच लगी। इसके बाद वे शौच के लिए जा रहे थे, तभी अचानक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। बुजुर्ग किसान की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा है। गांव में भी शोक का माहौल है।

  

Related Articles

Post a comment