कटिहार में शिक्षक दिवस के अवसर पर 21 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
- by Manjesh Kumar
- 06-Sep-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के बरारी प्रखंड अंतर्गत श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ मनीष कुमार, जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा और एच सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 21 शिक्षक - शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ ने कहा कि गुरु की शिक्षा से ही छात्र बड़े मुकाम तक पहुंचते हैं। गुरु का सम्मान जितना भी किया जाए वह कम है।
शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षिका वंदना, ललिता कुमारी, अंजुमआरा, अन्नु प्रिया, रेशमा कौर, दलजीत कौर, संगीता कुमारी, राम कुमारी, वीणा कुमारी, प्रधानाध्याक भगत सिंह, सच्चिदानंद दास, रमण कुमार सुमन, राज कुमार रविदास, सौरभ प्रसुन, पीतम्बर मंडल, अमरदीप प्रसाद, राम जयपाल सिंह यादव, रिम्पल सिंह, संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, मनीष किशोर सहित शिक्षक शिक्षिका एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Post a comment