बुनियादी परीक्षा में 446 परीक्षार्थी हुए शामिल



समस्तीपुर (मोहनपुर) : राज्य में रविवार के दिन बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न हो गया। सूबे में निरक्षर से साक्षर बनाने का प्रयास पिछले कई वर्षों से चल रहा है। इस में काफी सफलता भी मिली है। मोहनपुर में भी  480 महिलाओं को निरक्षर से साक्षर  बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजीत कुमार,लेखापाल योगेश   कुमार,बीपीएम दीपक कुमार , के आर पी  अरुण कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार सिंह और चंदन तथा तीनो बी आर पी अशोक कुमार राय, सच्चिदनंद सिंह और हरि किशोर राय  आदि के देख रेख में दस केंद्रो में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।प्रखंड में दो परीक्षा केंद्र यथा गोनर दस उच्च माध्यमिक विद्यालय बिंदगामा और उच्च माध्यमिक विद्यालय धरणीपट्टी पश्चिमी को मॉडल केन्द्र बनाया गया था। उच्च माध्यमिक विद्यालय धरणीपट्टी पश्चिमी गंगा के पार विद्यालय है। यह एक अनोखा प्रयास है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजीत कुमार ने पूछे जाने बताया कि बताया कि प्रखंड में 480 महिलाओं को साक्षर बनाने का लक्ष्य था। इस लक्ष्य के अनुसार 465 महिलाओं का निबंधन हुआ था। आज की  बुनियादी परीक्षा में 446 परीक्षार्थी  ब उपस्थित हुई।परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से आज संपन्न हो गया।परीक्षा केंद्र में 24 शिक्षा सेवक तैनात किए गए थे।

  

Related Articles

Post a comment