

चार्ली चैपलिन द्वितीय द्वारा एन सी सी कॅडेटस् के सेलिंग एक्सपीडीशन के दौरान मुंगेर में 5297वां लाइव शो सम्पन्न।
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Nov-2024
- Views
मुंगेर/बिहार।
विशवमोहन कुमार विधान।
देश के अलग अलग राज्य से मुंगेर आए एनसीसी कैडेट्स एवं ऑफिसर द्वारा आयोजित स्पेशल सांस्कृतिक कार्यक्रम में हीरो राजन कुमार को परफॉर्म करने का अवसर मिला,यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने अपने जन्मभूमि मुंगेर की पावन धरती गंगा के तट पर चार्ली चैपलिन द्वितीय का 5297वां लाइव शो सम्पन्न किया और अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया, साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया।
योग,कला,संगीत,गन फैक्ट्री और चार्ली चैपलिन द्वितीय की जन्म स्थली के लिए विख्यात मुंगेर अपने आप में प्राचीन एक अद्भुत शहर है।पदम विभूषण से सम्मानित योग गुरु श्री निरंजनानंद सरस्वती जी के द्वारा सीसी टू नाम से अलंकृत हीरो राजन कुमार की मुंगेर की जर्नी इस बार यादगार सिद्ध हुई। उन्होंने स्कूल कॉलेज में शिरकत कर कला और संस्कृति के क्षेत्र में लोगों का मनोरंजन किया।ऐसे में इस फंक्शन में भी उन्होंने प्रोग्राम को चार चांद लगा दिया।चार्ली चैपलिन द्वितीय ने फ्लैग ऑफ कर एनसीसी कैडेट्स को कोलकाता की ओर रवाना किया जो एक यादगार इवेंट बन गया।
गंगा तट पर हीरो राजन कुमार ने बाल राजेश,कर्नल अखिलेश से खास मुलाकात की और उनके सामने अपने चार्ली चैपलिन -2 की परफार्मेंस से सभी ऑफिसर को भाव विभोर कर दिया।माईम में पकड़ रखने वाले हीरो राजन कुमार कई कलाओं में निपुण हैं, यही वजह है कि उनके फॉलोवर्स लगातार बढ़ रहे हैं।मुंगेर में 28 नवंबर 2024 को चार्ली चैपलिन द्वितीय का 5297वां लाइव सोझी घाट, मुंगेर में सम्पन्न हुआ। कई घण्टे के मेकअप के बाद चार्ली चैपलिन का रूप धारण करने वाले राजन कुमार ने इस कार्यक्रम में लगातार घण्टों तक पांडिचेरी,पटना,माउन्ट आबू से आए एनसीसी कैडेट्स एवं स्पेशल मेहमान दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर के साथ आए डेलीगेट्स के साथ सबको हंसाया और माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।इस पूरे शो के दौरान बफ्टा के कलाकार लोक गायक परमानन्द परोपकारी ने चार्ली का साथ दिया,इंतजार ने चार्ली चैपलिन द्वितीय को नज़दीक से ऑब्जर्व किया और अद्भुत अवतार में चार्ली चैपलिन द्वितीय को देख कर बोल पड़े कि मुंगेरी लाल हीरो राजन कुमार की प्रतिभा पर पूरी दुनिया को नाज और गर्व है।

Post a comment