गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, जिला परिषद परिवार ने पुष्पवर्षा कर किया श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

गया: जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारा से सिख समुदाय की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पंच प्यारे सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान जिला परिषद, गया की ओर से शोभायात्रा में शामिल गुरुदेव, पंच प्यारों एवं समस्त श्रद्धालुओं का शानदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। जिला परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव तथा विभिन्न प्रखंडों से आए जिला परिषद सदस्यों सुरेश प्रसाद यादव, मोहन यादव, संजय चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच कोल्ड ड्रिंक एवं पेयजल का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि शोभायात्रा के जिला परिषद कार्यालय पहुंचने पर जिला परिषद परिवार की ओर से एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के पर्व एवं त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं।

वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी एवं उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव ने गुरुद्वारे के पवित्र रथ पर विराजमान गुरु नानक देव जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ने शहरवासियों एवं जिला परिषद के सभी सदस्यों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  

Related Articles

Post a comment