विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 85 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

पूर्णिया: विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के लगभग 85 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एवं स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की। इस कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल पदाधिकारी, रक्त संग्रह डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रक्त संग्रह टीम के डॉ. महादेव मंडल, शंकर प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, आदर्श राज, रौशन राज तथा प्रभारी जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक बैजनाथ प्रसाद द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाकर सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए मानव जीवन बचाने में रक्तदान के महत्व का संदेश दिया गया। रक्त संग्रह के नोडल पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर ने कहा कि रक्तदान महादान एक सामाजिक जागरूकता अभियान है जिससे जरूरतमंद गंभीर परेशानी से गुजर रहे लोगों की जिंदगी को सुरक्षित कर सकता है। इसके लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है। ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद उपलब्ध ब्लड का जरूरत के अनुसार लाभार्थी को उपलब्ध कराई जाती है।

रक्तदाता का 01 यूनिट ब्लड डोनेशन 03 माह के अंतराल पर किया जा सकता है। ब्लड बैंक में 01 यूनिट सामान्य खून को 35 दिन तो अलग अलग करने पर उपलब्ध खून के प्लेटलेट्स को 05 दिन, रेड ब्लड सेल को 42 दिन और खून में उपलब्ध प्लाज्मा को 01 साल तक ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जा सकता है। इसलिए हर सामान्य लोगों को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को तत्काल खून उपलब्ध हो सके और लोग स्वस्थ्य रह सकें।

  

Related Articles

Post a comment