कांटी में विकास शिविर का हुआ आयोजन, अधिकारियों ने किया जन समस्याओं का निदान


मुजफ्फरपुर : प्रशासन के द्वारा विधायक के पहल पर क्षेत्र के बकटपुर पंचायत अंतर्गत असनगर हाई स्कूल के मैदान में गुरुवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया,जहां सैकड़ो जन समस्या का निदान अधिकारियों ने ऑन द स्पॉट किया। इस कार्यक्रम में सरकार के सभी विभाग के प्रखंड स्तरीय  अधिकारी मौजूद थे। विकास शिविर में कई विभागों का स्टाल भी लगाया गया था, जहां अधिकारी व कर्मियों के द्वारा लोगों का समस्या सुनकर निदान किया गया। विकास शिविर में मुख्य रूप से राजस्व विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य ,कृषि एवं सहकारिता विभाग जुड़ा कई मामले को लोगों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने कुछ मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादित किया , वहीं कुछ अन्य बच्चे मामले को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने का लोगों को आश्वासन दिया। इससे पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर विकास शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

     इस मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चुनाव के वक्त आपसे  वादा किया था कि जब आप मुझे आशीर्वाद देंगे तो आपको अपने काम के लिए सरकारी कार्यालय का कभी भी चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा अधिकारी आपके गांव में आकर आप का समस्या सुनेंगे और मौके पर निदान करेंगे । श्री कुमार ने कहा वह वादा आज मैंने   पूरा किया है, आप हम पर आशीर्वाद बनाए रखें , हम आपके सम्मान का लड़ाई आगे भी मुस्तैदी से लड़ेंगे। उन्होंने समाज के गरीबों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा  कि गरीबों का सम्मान ही मेरा सम्मान है। 

             इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति, अंचल अधिकारी पिंटू कुमार , प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीआरओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्रम अधिकारी स्थानीय मुखिया सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश सिंह मुन्ना ओझा देवेंद्र कुमार त्रिवेदी, नवल कुशवाहा एवं कई जनप्रतिनिधि विकास शिविर में उपस्थित थे। सबों ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इस अभियान को जारी रखने का भी उनसे अपील किया.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

  

Related Articles

Post a comment