आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निर्गत करने हेतु चलाया गया विशेष अभियान




समस्तीपुर/कल्याणपुर :  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड 

निर्गत करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर के एक अभियान के रूप में एक माइक्रो प्लान बनाया गया । जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा द्वारा सर्वे किया जाएगा कि कितने लोग आयुष्मान कार्ड बना है कितने लोगों का नहीं बना है उसका मॉनिटरिंग करने के लिए एक पंचायत स्तरीय कर्मी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।  उसके अनुश्रणवन के लिए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को नोडल बनाया गया है।

सभी पदाधिकारी व कर्मियों के साथ आज पंचायत समिति भवन में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने की। पूरे माइक्रो प्लान के बारे में ब्रीफिंग किया गया व निर्देशित दिया गया कि  इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेते हुए प्रत्येक परिवार का पंचायत भवन पर कार्यपालक सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। इसके लिए  लोगों को प्रेरित करें व बनवाना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन प्रखंड प्रशासन में रिपोर्ट भेजें। इसके लिए प्रखंड स्तर पर एक मॉडल पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी व  सहयोगी कमी के रूप में जयप्रकाश सिंह जन सेवा के व आशा देवी ग्राम सेविका को बनाया गया ।  पंचायत स्तरीय कार्यों का प्रतिदिन अनुश्रवण कर सके।

 बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रखंड प्रबंधक स्वास्थ्य बीसीएम स्वास्थ्य सभी महिला पर्यवेक्षक व सभी कर्मी उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment