बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड कैंसर डे का प्रेरणादायी आयोजन



प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ


बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना। कार्यक्रम की शुरुआत कैंसर जागरूकता पर आधारित क्विज़ से हुई, जिसमें विद्यार्थियों से वर्ल्ड कैंसर डे से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और रुचि के साथ उत्तर देकर अपनी समझ और जागरूकता का परिचय दिया।

इसके पश्चात विद्यालय के जीवविज्ञान शिक्षक अश्वनी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सरल एवं प्रभावी भाषा में बताया कि कैंसर क्या है, यह किन कारणों से होता है, इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं तथा इससे बचाव के लिए हमें किन आदतों को अपनाना चाहिए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, नशे से दूरी और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कैंसर अवेयरनेस डांस परफॉर्मेंस रहा। इस नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि जागरूकता और सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचाव संभव है। नृत्य के माध्यम से दिया गया यह संदेश अत्यंत प्रभावशाली एवं भावनात्मक रहा। इसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से कैंसर के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शीतल देवा ने कहा कि,

“आज के समय में विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति भी जागरूक करना आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संवेदनशीलता, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।” विद्यालय के निर्देशक डॉ. मनीष देवा ने अपने संदेश में कहा कि,“कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता है। यदि हम सही समय पर सही जानकारी अपनाएं और स्वस्थ जीवनशैली को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, तो इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। माउंट लिट्रा   पब्लिक स्कूल सदैव शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता देता रहेगा।”

कार्यक्रम का समापन ‘जागरूकता ही बचाव है’ के संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

  

Related Articles

Post a comment