काँटी के माटी पर हरियाली व काँटी के लोगो के घर खुशहाली लाना ही मेरा लक्ष्य : JDU MLA



मुजफ्फरपुर : कांटी के माटी पर हरियाली और कांटी के लोगों  घर खुशहाली लाना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। जब तक मैं जिंदा हूं काँटी की जनता की सेवा करता रहूंगा. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधायक ई अजीत कुमार ने प्रखंड के प्रतापपुर में आयोजित अभिनंदन सह सम्मान समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि मै लगातार 20 घंटे वे काँटी के उत्थान व विकास के लिए ही सोचता रहता हूं।.उन्होंने कहा की मेरा कर्म और मेरा धर्म काँटी की जनता का सेवा करना ही है. उन्होंने एक बार फिर भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मियों को चेताते हुए कहा की जब तक मैं जनता का प्रतिनिधि हूं घूसखोरी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार नहीं चलेगा. श्री कुमार ने कहा कि थाना, ब्लॉक, अंचल बाल विकास परियोजना कार्यालय हो कहीं भी कोई एक पैसा भी रिश्वत की मांग करता है तो जनता इसकी शिकायत सीधे हमसे करें.मैं वैसे अधिकारी व कर्मी को सीधे जनता के हवाले कर दूंगा. उन्होंने कहा कि कांटी की माटी की सेवा के लिए मुझे जो भी ताकत लगाना पड़े लगाऊंगा. मगर काँटी को विकसित क्षेत्र बनाकर ही दम लूंगा. उन्होंने कहा कि मड़वन में डिग्री कॉलेज व पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाना मेरा सपना है, मैं इसके लिए काम कर रहा हुँ. इससे पूर्व करजा  डीह पंचायत के उप मुखिया प्रेम कुमार सिंह की ओर से विधायक ई कुमार सहित अतिथियों का फूलमाला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि कुमार सिंह व संचालन गणेश प्रसाद सिंह ने किया. समारोह को जदयू नेता अरुण कुशवाहा, मो शमीम, प्रमोद कुमार पटेल, राजू चौधरी, श्रीकांत, जंग बहादुर पासवान, विनय सहनी, नीलम देवी, धर्मनाथ सिँह, नलीनाभ पाठक, राम नरेश पाठक, पुनपुन कुमार, डब्लू ठाकुर, राजेश राम आदि ने संबोधित किया.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट….

  

Related Articles

Post a comment