केंद्रीय बजट में शिक्षा को विकास के इंजन के रूप में प्राथमिकता देते हुए शिक्षित कौशल और रोजगार सक्षम राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से छात्रों को सशक्त भविष्य तक पहुंचने में मदद होगी:- प्राचार्य शीतल देवा
- by Raushan Pratyek Media
- 03-Feb-2026
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय:- भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन के द्वारा बजट 2026 - 27 पेश होने पर माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शीतल देवा ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा पेश की गई बजट में भारत को उज्जवल भविष्य के लिए केंद्रीय बजट 2026 -27 में शिक्षा को विकास के इंजन के रूप में प्राथमिकता देते हुए शिक्षित कौशल और रोजगार सक्षम राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से छात्रों को सशक्त भविष्य तक पहुंचने में मदद देगी। क्योंकि बजट में शिक्षा पर पिछले वर्ष की भांति ज्यादा धन आवंटित किया गया है, इसके अतिरिक्त हर जिले में गर्ल्स छात्रावास, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, उच्च शिक्षा विकास, डिजिटल और कौशल आधारित शिक्षा, उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए टैक्स में रहता,STEM और खगोल विज्ञान को बढ़ावा, क्रिएटर लैब, लाने की योजना है। वहीं पर शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का प्रयास के लिए कौशल आधारित शिक्षा पर जोड़ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलो इंडिया मिशन के लिए खेल केंद्र को हर तरह का समर्थन जिससे कि खेल में रुझान वाले बच्चे राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना अवसर दे सकें। इन बातों को बजट में प्राथमिकता भारत को एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने में मजबूती देगी।


Post a comment