कटिहार : सोनपुर डीआरएम ने काढागोला अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरिक्षण. निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित निदेश दिये . यात्री सुविधा पर की बात .

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट




कटिहार जिला के बरारी  प्रखंड का व्यस्तम काढागोला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के डीआरएम अमीत सरन रेल सैलून से विण्डो इन्सपेक्सन कर वापसी में काढागोला स्टेशन पहुंचे . डीआरएम घंटो निरिक्षण में अमृत भारत स्टेशन निर्माण का जायजा लिया . निरिक्षण के दौरान स्टेशन भवन निर्माण  मैप पर नजर जाते ही स्टेशन भवन की स्थिति का बारीकी से निरिक्षण किया . उन्होंने चहार दिवारी निर्माण , स्टेशन पार्क , शौचालय , सड़क मार्ग , सहित अमृत भारत स्टेशन योजना की एक एक कर निर्माण कार्य की जानकारी ली . डीआरएम प्लेट फार्म एक पर बनने वाले रैम्प निर्माण कार्य में देरी पर कड़े निदेश दिये . स्टेशन निकास द्वार पर पहुंचकर बंद पड़े शौचालय पर जानकारी ली . स्टेशन कंट्रोल कक्ष में पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार से ट्रेन मानिटरिंग की जानकारी ली .  उन्होंने विभागीय अधिकारी को कई निदेश दिये. डीआरएम ने बताया कि यह रुटिन निरिक्षण है जिसमें काढागोला में पीएम अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य गतिमान है . प्लेटफार्म एक एवं दो  पर दिव्यांग रैम्प निर्माण , एक दो तीन प्लेट फार्म पर यात्री शेड का निर्माण , स्टेशन का यात्री सुविधा से सुसज्जित करने सहित विभागीय कार्यो का निरिक्षण किया गया जिसमें अधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिये है . सभी कार्य समय पर पूरा करने का निदेश दिया गया है . सेमापुर स्टेशन का भी निरिक्षण कर दिशा निदेश दिया गया है . डीआरएम के काढ़ागोला आगमन को लेकर स्टेशन पर बने अवैध दुकानों को हटा दिया था ताकि स्टेशन निकास खाली एवं साफ दिखे . इस दौरान सिनियर डीसीएम विभागीय अधिकारी सहित स्थानीय लोगों ने भी डीआरएम के स्टेशन निरिक्षण के दौरान जुटे रहे .

  

Related Articles

Post a comment