मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज कोर्ट से बड़ा झटका, ADJ 1 ने जमानत याचिका पर...

गोपालगंज: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होती हुई नहीं दिख रही है। बीते दिनों गोपालगंज में हथियार प्रदर्शन मामले में दर्ज FIR में उन्हें जमानत नहीं मिली है। अब अगली सुनवाई 15 मई को होगी। अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक और अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए गोपालगंज के एडीजे1 संजीव कुमार सिंह की अदालत ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता की अदालत में भेज दिया है।

सुनवाई के दौरान बाहुबली विधायक के वकील ने वायरल वीडियो को एडिटेड बताते हुए साजिश बताया, वहीं पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता के अनुपस्थित रहने की वजह से एडीजे1 संजीव कुमार की अदालत में अनंत सिंह की याचिका पर सुनवाई हो रही थी। पहले इस केस को एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित करने की बात हुई फिर न्यायाधीश ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में केस को भेजते हुए सुनवाई की तिथि 15 मई तय कर दी।

बता दें हाल ही में एक समारोह में शामिल होने के लिए अनंत सिंह गोपालगंज पहुंचे थे जहां उनका कई वीडियो वायरल हो रहा है। एक वीडियो में अनंत सिंह के आगे एक नर्तकी डांस कर रही है तो वहीं कई अन्य वीडियो में अनंत सिंह के आसपास कुछ लोग हथियार लहराते हुए नाच रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे थे जिसके बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह समेत कई लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।

  

Related Articles

Post a comment