पटना में आयोजित होगा अंग-अंगिका महोत्सव 2024 :- सिंह

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार।


मुंगेर। अंग-अंगिका महोत्सव 2024 पटना में आयोजित होगा यह जानकारी बिहार विधान परिषद् सदस्य सह राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ नई दिल्ली एवं बिहार स्टेट हाउसिंग को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि. पटना के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने दी। 

संवाददाताओं के पूछे जाने पर श्री सिंह ने कहा कि यह महोत्सव अंग वासियों के लिए गौरव की बात होगी। 

मैं अंग क्षेत्र से आता हूं इसलिए मेरी जिम्मेवारी बनती है कि अंगिका के समृद्धि में अपना योगदान दें।अंग-अंगिका की सेवा कर सरकार के भाषाई सूची में अंगिका को उचित प्रतिनिधित्व दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। 

अंगिका को सरकारी मदद मिले, ताकि अंगिका समृद्ध हो सके और  इस भाषा में रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। 

इस महोत्सव के आयोजन समिति ने दिसंबर 2023 में मुझे समिति का संयोजक बनाया।मुझे गर्व है कि आयोजन समिति ने मुझ पर भरोसा किया।मैं जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर महोत्सव के उद्घाटन का निवेदन करूंगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री के आगमन से अंगिका को विशेष लाभ होगा।  अंगिका वासियों को अंगिका की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त होगा और इसमें नौकरी भी उपलब्ध होगी। 

विदित हो को वरिष्ठ पत्रकार सह साहित्यकार डॉ. विभुरंजन के नेतृत्व में इस महोत्सव की तैयारी सितंबर 2022 से ही की जा रही है। 

महोत्सव के सफलता को लेकर समिति में कई फेरबदल किया गया और अंततः विधान पार्षद विजय कुमार सिंह को आयोजन समिति के संयोजक बनाने पर सहमति बनी। 

आयोजक सह आयोजन सचिव डॉ. विभुरंजन के अनुसार पहले वरिष्ठ साहित्यकार सह पत्रकार मधेपुरा निवासी संजय कुमार सुमन संयोजक बनाये गये थे लेकिन अंतिम समीक्षा बैठक में कार्यक्रम आयोजन समिति के संयोजक के रूप में विधान परिषद् सदस्य विजय कुमार सिंह, सह संयोजक संजय कुमार सुमन, अध्यक्ष किशोर जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार मिश्र, सचिव डॉ.विभुरंजन, उपाध्यक्ष डॉ.अमलेन्दु कुमार अंजन,अनिल वैद्य,सुबोध पासवान,डॉ.शशि आनंद अलबेला,प्रधान महासचिव जवाहर निराला,महासचिव सह प्रवक्ता किरण देव यादव,अरशद इकबाल रोमी,संयुक्त सचिव अधिवक्ता विनोद आजाद,सरयुग पंडित सौम्य,उप सचिव सर्वोत्तम कुमार शर्मा,देवेश कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष सरस्वती कुमारी, मृत्युंजय कुमार एवं अंगवासी पत्रकार संघ के संयोजक एमपी सुमन,सह संयोजक मो.शमशाद आलम,डॉ. विभुरंजन,अभय कुमार आर्य, सम्राट विशाल स्वरूप सर्वसम्मति से चुने गये। साथ ही संचालन सह निगरानी समिति गठित की गई जिसमें एम.पी.सुमन,मो.शमशाद आलम, डॉ.विभुरंजन,अभय आर्य,सम्राट विशाल 'स्वरूप', संजय कुमार सुमन और वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन कुमार (विधान) बनाए गए।

सचिव डॉ. विभुरंजन ने कहा कि संयोजक विजय कुमार सिंह के  प्रयास से अंगिका को एक नई उंचाई मिलेगी।

  

Related Articles

Post a comment