बेगूसराय बखरी में अग्निशमन सेवा विभाग के द्वारा दूसरे दिन जागरूकता अभियान जारी


नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगुसराय बखरी  प्रखण्ड में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन अग्निशमन पदाधिकारी श्रवण रविदास के नेतृत्व में नगर परिषद के उच्च विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय शकरपुरा तथा केवाईपी सेंटर के बच्चों द्वारा सोमवार को प्रभातफेरी निकाली गई। बखरी प्रखण्ड के मुख्यालय स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय परिसर से स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर मुख्य मार्गों का भ्रमण किया.छात्र-छात्राओं ने आगलगी से बचाव संबंधी लिखे श्लोगन की हाथों में तख्ती लेकर घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया.सावधानी हटी दुर्घटना घटी,जो अग्नि से दोस्ती तोड़ेगा वह दुनिया भी छोड़ेगा आदि नारे को बुलंद किया गया.प्रभातफेरी में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को आगलगी से बचाव के लिए जागरूक किया गया.लोगों के बीच आगलगी से बचाव संबंधी पंपलेट का वितरण किया गया.अग्निशमन दैनिक प्रभारी संतोष प्रधान ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सिगरेट,बीड़ी आदि पीने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंकेने की अपील की.मौके पर अग्निक विनोद कुमार,विश्वकर्मा सिंह,विद्यालय प्रधानाध्यापक विकाश भारती,प्रेम किसन मन्नू समेत सभी शिक्षिक-शिक्षिका,छात्र-छात्राएं तथा अग्निशमन कर्मी उपस्थित थे.मालूम हो कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर विक्टोरिया नामक जहाज में आग लग गयी थी.जिसमें 66 अग्निशमन कर्मियों की मौत हो गयी थी और सैंकड़ों कर्मी घायल हो गये थे.उसी वक्त से अग्निशमन विभाग द्वारा इस दिन को अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है.

  

Related Articles

Post a comment