आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई दिवस उत्सव के रूप में आयोजित



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर


समस्तीपुर (हसनपुर) - आकांक्षी प्रखण्ड के दूधपुरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 135 पर संपूर्णता अभियान सर्वत्र अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा सामूहिक रूप से गोद भराई दिवस उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया कैलाश महतो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी आदित्य कुमार, प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, मुखिया कैलाश महतो,  महिला पर्यवेक्षी रंजीता कुमारी, गर्भवती महिला एवं  लोगों ने भाग लिया। गोद भराई दिवस आयोजन करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं में जागरूकता हेतु मनाया जाता है । गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष देखभाल प्रसवपूर्व  जांच, संस्थागत प्रसव, माता गर्भावस्था के दौरान खतरे का लक्षण  पर पंचायत के मुखिया कैलाश महतो के द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया सभी गर्भवती महिलाओं को नियम अनुसार आयरन एवं फोलिक एसिड टेबलेट कैल्शियम का टेबलेट का सेवन करने हेतु कहा गया।

  

Related Articles

Post a comment