बकरीद को लेकर पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर किया फ्लैग मार्च

 शेखपूरा: जिले में ईद उल जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इसी कड़ी में डीएसपी डॉक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना की पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च में डायल 112 और कई विभिन्न थाना की पुलिस मौजूद रही।

इस दौरान डीएसपी ने बताया की अरियरी स्थित हुसैनबाद चोड़दरगाह, बीचली गली और रमजानपुर के अलावे अन्य संवेदनशील स्थान पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। डीएसपी ने बताया की प्रतिबंधित मांस को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसको लेकर पुलिस पैनी नजर बनाये हुए है। >त्यौहार शांतिपूर्ण मनाया जा सके इसको लेकर पुलिस के द्वारा यह फ्लैग मार्च किया गया है।

शेखपुरा से से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment