बैंगलोर सड़क हादसे में शेखपुरा के युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
- by Manjesh Kumar
- 04-Nov-2026
- Views
शेखपुरा: बैंगलोर में हुए सड़क हादसे में शेखपुरा के एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मंगलवार को जब युवक का शव उसके पैतृक गांव पचना हट्टी पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई और हर आंख नम नजर आई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पचना हट्टी गांव निवासी दिनेश केवट के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है।
मृतक के चाचा अर्जुन केवट ने बताया कि सूरज पिछले छह महीने से बैंगलोर में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर जाने के क्रम में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद शव को गांव लाने की प्रक्रिया पूरी की गई। घटना के तीसरे दिन सूरज का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।


Post a comment