किसानों को गेहूं, दलहन और तिलहन की खेती में नहीं होने दी जाएगी खाद-बीज की कमी: विधायक
- by Manjesh Kumar
- 03-Nov-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कृषि भवन में मंगलवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने वासंतिक रबी महा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में विधायक अजीत कुमार के पहुंचने पर बीएओ शिवनाथ झा ने अजीत कुमार का अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गेहूं, दलहन एवं तिलहन की खेती के लिए किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी किसान सलाहकारों को तीन दिनों के अंदर किसानों की खेती योग्य भूमि की स्थलीय सर्वे कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि नहर से भी किसानों को खेती करने के लिए पानी मिले इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने में लगे हुए है। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों से खेती करने के मामले में बारी- बारी से उनकी समस्याएं को जाना एवं उसके त्वरित निदान करवाने के मामले में मौके पर उपस्थित बीएओ, कोऑर्डिनेटर एवं किसान सलाहकार को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो वे इसकी सूचना हमें अविलंब दें जिससे हम आपकी परेशानी को दूर करवाने की पहल करें।
किसानों के द्वारा की गई शिकायत पर विधायक ने उपस्थित बीडीओ एवं बीएओ को निर्देश दिया कि कांटी के सभी खाद - बीज दुकानदार किसानों को खाद - बीज उचित मूल पर दे, यह व्यवस्था सुनिश्चित करवाये। उन्होंने कई किसानों के बीच कृषि यंत्रीकरण का परमिट का भी वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ किशन चंद्रयान, बीएओ शिवनाथ झा, मुखिया ज्ञान कौशिक होरिल, जदयू नगर अध्यक्ष सह पार्षद चंदन पांडे, हरदेव ठाकुर, मनमोहन सिंह, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन सिंह, सतीश सिंह, रामनरेश प्रसाद, शैलेंद्र चौधरी, सरोज सिंह, उमेश पांडे, मनोज चौधरी समेत क्षेत्र के कई किसान एवं कोऑर्डिनेटर व किसान सलाहकार एवं कृषि विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।


Post a comment