शेरपुर चेक पोस्ट पर बीडीओ ने किया वाहन चेकिंग का निरीक्षण



विद्यापतिनगर :  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर और बेगूसराय की अंतरजिला सीमा शेरपुर चेक पोस्ट पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी, अंचलाधिकारी कुमार हर्ष एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने संयुक्त रूप से वाहन जांच का निरीक्षण किया। उनके नेतृत्व में कई वाहनों की जांच भी की गयी। बीडीओ महताब अंसारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। एक जिला से दूसरे जिले में जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा वाहन में रखे सामान, बैग, डिक्की और व्यक्ति की गहनता से तलाशी ली जा रही है। चेक पोस्ट पर कृष्णा नन्द झा सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment