

बेगुसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली जिले के (टॉप 10) एक लाख ईनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 03-Jan-2024
- Views
Top-10 लिस्ट में शामिल 01 लाख का ईनामी दुर्दात कुख्यात अपराधी गंगा महतो को SDPO बखरी के नेतृत्व में नावकोठी थाना की पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार। पूर्व में ये बम मारकर हत्या एवं अपहरण कर हत्या करने जैसे 03 काण्डों में था फिरार। इस गैंग के खातमें से बखरी अनुमंडल क्षेत्र में अपराध पर लगेगा अंकुश ।
▶ घटना का विवरण:- दिनांक 02.01.24 को बेगूसराय जिला के 01 लाख का ईनामी दुर्दात अपराधकर्मी गंगा महतो जो हथियार के बल पर बखरी अनुमंडल में कई हत्या, अपहरण एवं अवैध आर्म्स एक्ट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी, श्री चंदन कुमार के नेतृत्व में नावकोठी थाना की पुलिस टीम की कार्रवाई में नावकोठी थानाक्षेत्र के बभनगामा गांव से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस कप्तान बेगूसराय के निर्देश पर इसके छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगतार छापेमारी कर दौड़ाया जा रहा था।
> गंगा महतो बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना अन्तर्गत बभनगामा गाँव का रहने वाला है। इसके द्वारा बम मार कर हत्या, अपहरण कर हत्या, अवैध आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया था। इसके गैंग के द्वारा वर्ष 2021 जुलाई में नावकोठी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। गैंग के मुख्य सरगना कुख्यात अपराधी रमेश सिंह उर्फ गोलकी सिंह पे० राजेन्द्र सिंह उर्फ खोपड़ी सिंह सा० बभनगामा थाना-नावकोठी जिला-बेगूसराय को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद इस गैंग के सक्रिय सदस्य फिरार कुख्यात अपराधी गंगा महतो के द्वारा इस गैंग के मुख्यिा के रूप में संचालित कर रहा था। उक्त कुख्यात अपराधी के उपर बेगूसराय जिलान्तर्गत बम मारकर हत्या, अपहरण कर हत्या समेत 03 मामलें दर्ज है। अन्य जिलों में भी अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
> कुख्यात अपराधी गंगा महतो के द्वारा आपराधिक गिरोह चलाते हुए सुपारी लेकर हत्या, अवैध आर्म्स एक्ट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके बढ़ते अपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय बिहार द्वारा 01 लाख का ईनाम घोषित किया गया था।
> ससमय पुलिस की त्वरित कारवाई से कुख्यात 01 लाख का ईनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :-
गंगा महतो पे० लालो महतो सा०- बभनगामा थाना-नावकोठी जिला बेगूसराय।
आपराधिक इतिहास :-
01. नावकोठी थाना कांड सं0 103/21. दिनांक 23.07.21 धारा-302/120बी/34 भा०द०वि० एवं 3/4 बिस्फोटक पदार्थ अधिनियम।
02.नावकोठी थाना कांड सं0 127/20, दिनांक 29.08.20 धारा-447/342/323/504/506/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट ।
03. नावकोठी थाना कांड सं0 164/21, दिनांक 23.11.21 धारा-364/302/120बी भा०द०वि०।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर-06243-230200
बेगूसराय Cyber थाना नम्बर-7643992462
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं0-6287996684

Post a comment