निशांत आज से निकलेंगे अपनी पहली 'सद्भाव यात्रा' पर, पार्टी के कई नेता भी रहेंगे मौजूद

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से अपनी सद्भाव यात्रा शुरु करेंगे। निशांत अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बगहा से करेंगे जिसे लेकर सारी तैयारियां पूर्णकर की गई है। निशांत की यात्रा के लिए लग्जरी निश्चय रथ तैयार किया गया है। इस रथ पर पहले नीतीश कुमार भी यात्रा कर चुके हैं। रविवार को निशांत इसी रथ में पार्टी के नेताओं के साथ अपनी यात्रा शुरू करेंगे। निशांत आज से बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और सभी जगहों पर वह कार्यकर्ताओं तथा आमजन से मुलाकात करेंगे एवं उनकी समस्याएं सुनेंगे।

जानकारी के अनुसार निशांत के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा जदयू विधायक दल के नेता भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार निशांत सभी जिलों में प्रखंड स्तरीय बैठक से मुलाकात करेंगे। निशांत की पहली यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रखंडवार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए, जबकि जेडीयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह की मौजूदगी में बगहा में हुई विशेष बैठक में भव्य स्वागत की रणनीति तैयार की गई है।

वाल्मीकिनगर में पूर्व विधायक रिंकू सिंह ने तैयारियों की कमान संभाल रखी है, ताकि यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ सके। निश्चय रथ की बात करें तो, यह एक लग्जरियस बस है। इसके अंदर तमाम सुविधाएं है। बस को खास इसलिए भी बताया जा रहा है क्योंकि इस बस के चारों तरफ लगा स्टीकर पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों को दर्शाता है। निश्चय रथ में पूर्व सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सी तस्वीर लगी है। साथ ही उनके रैलियों, यात्राओं, महिलाओं के लिए पिंक बस की सुविधा, नियुक्ति पत्र वितरण, जीविका दीदियों के अलावा अन्य कई तस्वीरें हैं।

  

Related Articles

Post a comment