बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली ATM,चेकबुक के साथ साइबर अपराधी गिरफ्तार।।

ATM बदलकर ठगी करने वाल साईबर अपराधी को बेगूसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार। 03 बैंको का चेकबुक, 01 पी०एन०बी० बैंक का पासबुक, 01 पैन कार्ड, 01 आधार कार्ड एवं यूको बैंक का 01 ATM कार्ड जब्त ।

➤ घटना का विवरण:- दिनांक 20.08.23 को कुन्दन ठाकुर पे० स्व० रामनरायण ठाकुर सा० नरकटियागंज देवी स्थान थाना-शिकारपुर जिला-पश्चिमी चम्पारण के द्वारा समय करीब 08:30 बजे शाम में बेगूसराय ट्रैफिक चौक स्थित यूको बैंक के ए०टी०एम० से पैसा निकालने के दरम्यान साईबर अपराधी के द्वारा धोखे से ए०टी०एम० कार्ड बदल लिया गया और 01 लाख 50 हजार रूपया की अवैध निकासी कर लिया गया था। इस संबंध में साईबर थाना कांड सं० 19/23 दिनांक-28.08.23. धारा-379/420 मा०द०वि० एवं 66 आई०टी० एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

 घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए इस कांड का उद्भेदन एवं संलिप्त साईबर अपराधी की गिरफ्तारी हेतु  निशिकांत भारती पलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साईबर थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पु०नि० राजीव कुमार लाल अंचल निरीक्षक तेघड़ा, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार साईबर थाना एवं सशस्त्र बल साईबर थाना को शामिल किया गया।

➤ गठित S.I.T टीम के द्वारा सी०सी०टी०भी० फूटेज का अवलोकन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में साक्ष्य संकलित करते हुए छापेमारी की गई जिसमें संलिप्त मनीष राज उम्र 25 वर्ष पे० रामबालक रजक सा० चकदौलत थाना-बख्तियारपुर जिला-पटना को पंजाब नेशनल बैंक का खाता 01, एच०डी०एफ०सी० बैंक का चेकबुक 01, आई०डी०बी०आई० बैंक का चेकबुक-01, पी०एन०बी० बैंक का चेकबुक-01, यूको बैंक का ए०टी०एम० कार्ड-01, आधार कार्ड-01 एवं पैन कार्ड-01 के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया गया। इसके द्वारा बादी के खाते से क्रमशः- 50,000, 25,000, 50,000, 25,000 रूपय कि अवैध निकासी कर लिया गया था।


➤ दर्ज काण्ड :-

 साईबर थाना काण्ड संख्या:- 19/23 दिनांक-28.08.23 धारा-379/420

भा०द०वि० & 66 IT एक्ट । 


> बरामदगी / जप्ती :-


01. IDBI बैंक का चेकबुक -01


02. PNB बैंक का चेकबुक-01


03. HDFC बैंक का चेकबुक-01


04. पैन कार्ड-01


05. आधार कार्ड - 01


06. यूको बैंक का पुराना ए०टी०कार्ड - 01


07. PNB बैंक का पासबुक- 01


> *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता एवं आपराधिक इतिहास :-*


 01. मनीष राज उम्र करीब 25 वर्ष पे० रामबालक रजक सा०-चकदौलत थाना-बख्तियारपुर

जिला-पटना।


       


 बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर - 06243-230200


 बेगूसराय पुलिस Cyber थाना नम्बर - 7643992462


 बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell न0- 6287996684

  

Related Articles

Post a comment