पहले बनाया शारीरिक संबंध फिर गर्ल फ्रेंड ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दी बिल्डर की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भागलपुर: भागलपुर की पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर हत्याकांड की गुत्थी महज 12 घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जिसने पुलिस पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने जब हत्याकांड का खुलासा किया तो सुनने वाले सभी लोग दंग रह गए क्योंकि बिल्डर बजरंग की हत्या किसी पेशेवर अपराधी या बदमाश ने नहीं बल्कि एक साधारण युवती ने की है। हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी युवती पीरपैंती निवासी सीमा कुमारी है।

मामले की जानकारी देते हुए भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवती ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है साथ ही उसने प्रेम प्रसंग की वजह से घटना अंजाम देने की बात कही। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि बुधवार की सुबह तिलकामांझी थाना के समीप एक कार्यालय से बिल्डर बजरंग कुमार का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया गया था। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने सीमा कुमारी को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग मृतक के साथ चल रहा था। घटना की रात भी दोनों कार्यालय में थे। इस दौरान मृतक ने नशा भी किया था। उनके बीच पहले शारीरिक संबंध बना और फिर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मृतक नशे में होने की वजह से सो गया जिसके बाद युवती ने कार्यालय में रखा दबिया उठा कर उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में बिल्डर की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद युवती मौके से फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दबिया और मामले से जुड़े अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment