मुजफ्फरपुर में भाई बहन का गजब कारनामा, पुलिस ने 2 लाख नकद के साथ भारी मात्रा में...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए भाई बहन को अवैध मादक पदार्थ के साथ दबोचा। साथ ही पुलिस ने लाखो रुपए भी बरामद किए। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद सूखे नशा का प्रचलन तेज होता दिख रहा है। हालाकि पुलिस तस्करो पर नकेल कसने को लेकर लगातार करवाई में जुटी है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर तस्करो और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान गायघाट थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हनुमान नगर इलाके के एक घर में भाई बहन अवैध मादक पदार्थ का धंधा कर रहे हैं।

पुलिस ने सूचना के आधार पर जब छापेमारी की। घर से लगभग 2000 से अधिक स्मैक का पुड़िया जिसकी मात्रा लगभग 2 किलो से अधिक है जब्त किया गया। साथ ही पुलिस ने मौके से लगभग 2 लाख रुपए भी बरामद किया है। कारवाई के बाद पुलिस ने युवक और युवती (भाई बहन) दोनो को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद शुरू कर दी है। मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया गया की पूर्व में भी जिले के बेनीबाद थाना की पुलिस ने अभियुक्त की मां और पत्नी को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

  

Related Articles

Post a comment