चांदी के व्यापारी से दिनदहाड़े लूट सिर पर वार कर किया लहूलुहान, चांदी के आभूषण से भरा बैग लेकर फरार
- by Manjesh Kumar
- 05-Nov-2026
- Views
सुलतानपुर: धनपतगंज थानाक्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े चांदी के व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। टीकर मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी हिमाचल मिश्रा को निशाना बनाया बदमाशों ने उनके सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा हैं कि व्यापारी ने अपने एक साथी पर भी संदेह जताया है। हालांकि इस पहलू की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के मुताबिक पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की छानबीन की जा रही हैं पुलिस बदमाशों की पहचान और लूट की वारदात के खुलासे में जुटी हैं।


Post a comment