गया जी जमीनी विवाद में घर पर चढ़ कर फायरिंग और बमबाजी, घटना सीसीटीवी में कैद
- by Manjesh Kumar
- 25-Oct-2026
- Views
गया जी: गया में जमीन विवाद को लेकर बड़ी घटना सामने आई है। जमीन विवाद को लेकर भूमाफियाओं के इशारे पर दर्जनों बदमाशों ने घर पर बमबाजी फायरिंग और ईट पत्थर से घर पर हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला चंदौती थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश सत्येंद्र नारायण के घर पर हाथों में बम लेकर दौड़ते हुए पहुंच रहे हैं और घर पर बमबाजी कर रहे हैं। साथ ही कई बदमाश घर पर लगातार पत्थर फेंक रहे हैं जबकि कुछ अपराधी बदमाशों के द्वारा रखी गई कुर्सियों को तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है।
घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर चंदौती थाना की पुलिस पहुंची और सीसीटीवी को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित सत्येंद्र नारायण और मुन्ना कुमार ने कहा कि मैं अपने निजी जमीन पर निर्माण कर रहा था तभी 50 की संख्या में रहे बदमाशों के द्वारा मेरे घर पर पहुंचे और बमबाजी की। तीन से चार बम फेके गए, जिसका निशान भी दिखाई दे रहा है। वही कुछ बदमाशों के द्वारा लगातार ईट पत्थर फेके गए, हम लोगों पर हमला किया गया कुर्सियों को तोड़ दिया गया। उन्होंने महावीर पासवान के पुत्रों के द्वारा हमला करने की बात कही है।
पीड़ित ने बताया कि यहां पर कुछ एकड़ जमीन पर उसने दखल कर रहे हैं और घर बनवाने के एवरेज में रंगदारी की मांग करते हैं। यहाँ के जमीन को अपना बताते है, हालांकि कोर्ट और अंचल से फैसला हम लोगों के पक्ष में आया है। साथ ही हमने आईजी, एसपी, थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आज काम शुरू करवाया और इसके बाद बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। वही चंदौती थाना के एसआई शिवनाथ कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है हम लोग जांच कर रहे हैं सीसीटीवी में कुछ बदमाश दिखे है। बमबाजी की भी घटना सामने आई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।


Post a comment