बिहार DGP विनय कुमार ने लापवाही बरतने वाले 10 पुलिसकर्मी को सस्पेंड करते हुए सभी पर विभागीय करवाई का निर्देश दिए।।




बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा बड़ी करवाई आवेदक विनोद कुमार सिंह सा० राजीव नगर पटना, के द्वारा राजीव नगर थाना कांड संख्या 613/22, दिनांक 13.11.22 धारा 414 भा०द०वि० के संबंध में पुलिस महानिदेशक बिहार, पटना के समक्ष एक आवेदन देकर जाँच की मांग की गई।


उक्त आवेदन की जाँच पुलिस मुख्यालय के स्तर से करायी गयी। जाँचोपरांत पाया गया कि राजीव नगर थाना के द्वारा संदेह के आधार पर एक मोटर साईकिल एवं दो मोबाईल जप्त किया गया और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात् उनके निशानदेही पर आवेदक के दुकान पर छापामारी कर उनके पुत्र को गिरफ्तार किया गया एवं बिना जप्ती सुची बनाये काफी संख्या में मोबाईल ले लिया गया। बाद में 5 कीमती मोबाईल अवैध ढंग से रखकर एवं तीन मोबाईल का जप्ती सुची बनाकर शेष मोबाईल आवेदक को वापस कर दिया गया। छापामारी के आरंभ में चोरी का होने के संदेह के आधार पर जो दो मोबाईल और मोटर साईकिल जप्त किया गया था उस संबंध में कोई अनुसंधान नहीं किया गया।


आवेदक के दुकान से लिए गये मोबाईल में से जिन तीन मोबाईल को जप्त किया गया था उसके बारे में यह साक्ष्य पाया गया कि वे चोरी के नहीं थे। इसके बावजुद आवेदक के पुत्र सहित सभी के विरूद्ध बिना किसी भी साक्ष्य के आरोप पत्र समर्पित कर दिया गया।


राजीव नगर थाना के उपर्युक्त कार्रवाई को विधि-सम्मत नहीं पाते हुए 1. तत्कालीन अंचल निरीक्षक गौतम कुमार 2. तत्कालीन पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष निरज कुमार 3. पु०अ०नि० शंभु शंकर सिंह (वादी) 4. पु०अ०नि० श्याम नारायण सिंह अनुसंधानकर्ता 5.सि0 / 5898 अनिल कुमार 6.सि0/5615 ब्रज किशोर प्रसाद 7. सि0/6452 हरिशचन्द्र सिंह 8. सि0/7996 प्रभाश कुमार पासवान 9. सि0/7234 ओमप्रकाश एवं 10. चालक सि०/87 बालकिशोर यादव सभी तत्कालीन राजीव नगर थाना, पटना को निलंबित करते हुए सभी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है।

  

Related Articles

Post a comment