बिहार STF ने जिला पुलिस के सहयोग से 50 हजार इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।।


पटना:-बिहार के खगड़िया जिले का मोस्ट वांटेड 50 हजार का फरार चल रहा नारद को बिहार पुलिस की विशेष टीम STF ने खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है की STF और खगड़िया जिले के पुलिस की बड़ी साझा करवाई मे वांछित कुख्यात 50 हजार का इनामी घोषित अपराधकर्मी नारद को लगातार पुलिस ढूंढ रही थी।जिसपर लगातार बनाए गए नजर का असर रहा जिसमे अपराधी नारद यादव को खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र से धर लिया गया है।STF और जिला पुलिस की माने तो गिरफ्तार नारद यादव पर रंगदारी ,हत्या ,लूट जैसे संगीन मामले दर्ज है वही इसके अपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में जुटी है ।दरअसल बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा STF की लगातार उपलब्धियों को देखा जा सकता है जिसमे फरार ,कुख्यात , हिस्ट्रिसिटर,नक्सली , अवैध खनन,अवैध गन फैक्ट्री , आर्म्स सप्लायर ,बड़े शराब कारोबारी जैसे मामले में कामयाबी हासिल हुई है।।

  

Related Articles

Post a comment