

बिहार STF ने दो जिला पुलिस के सहयोग से दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Jul-2023
- Views
बिहार एस.टी.एफ. के विशेष टीम के द्वारा पटना जिला
पुलिस के सहयोग से पटना जिला का पुलिस अभिरक्षा से फरार वांछित अभियुक्त मो० चाँद
पे० मो० अख्तर सा० पक्की गोरैया थाना खॉजेकला जिला पटना को पटना जिला के
खॉजेकला थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी के विरूद्ध पटना जिला के आलमगंज थाना
कांड संख्या - 765/2022 दिनांक 30.09.2022 धारा 224 भा0द0वि0 दर्ज है।वही दूसरा बिहार एस.टी.एफ. के विशेष टीम के द्वारा गोपालगंज जिला
पुलिस के सहयोग से गोपालगंज जिला का कुख्यात वांछित अपराधी (टॉप-10) विक्रम सिंह
पे० नन्दकिशोर सिंह सा० सरूपाई खापी थाना विजयपुर जिला गोपालगंज को विजयपुर
(गोपालगंज) थाना कांड सं0-76 / 23 दिनांक - 27.03.23 धारा-387 / 34 भा0द0वि0 में सारण
जिला के परसा थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी के विरूद्ध गोपालगंज जिला के विजयपुर थाना
में रंगदारी, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज है।।

Post a comment