पटना पुलिस ने 9 चोरी बाइक के साथ जीजा,साला सहित चार को पकड़ा,अरशद पर 20 मामले दर्ज हैं।।
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Apr-2026
- Views
पटना पश्चिमी एसपी ने कहा कि फुलवारी थाना क्षेत्र में जीजा और साला मिलकर एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह को चला रहा था और लगातार थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे ।जिस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड जीजा मो अरशद उर्फ शादाब उर्फ अरशद डी और इसके साला सहित कुल चार अपराधियों मो शहीद , मो नौशाद और मो आमिर को गिरफ्तार किया है।इनके पास से चोरी के 9 वाहनों की बरामदगी हुई है।बाइक को 7 से 9 हजार में बेच दिया करता था।मास्टर माइंड जीजा पर 20 मामले दर्ज है और को नौशाद भी कई मामले का आरोपित है।।


Post a comment