बिहार STF को बड़ी सफलता मिली जिले का कुख्यात नक्सली बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव गिरफ्तार।।


पटना:-बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम द्वारा गया जिला का वांछित नक्सली बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव पे० स्व० बिपत यादव सा० छकरबंधा थाना छकरबंधा जिला गया को डुमरिया (गया) थाना कांड सं० 111/14 दिनांक 07.12.2014 धारा 147/148/149/341/364/302/201 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट में छकरबंधा (गया) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि उक्त नक्सली का वर्ष 2014 में छकरबंधा थाना क्षेत्र से साबिर मियां की अपहरण कर उनकी हत्या करने संलिप्तता रही है।।

  

Related Articles

Post a comment