

भाजपा का संविधान गौरव यात्रा सह सम्मान समारोह का आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 18-Jan-2025
- Views
2025 के विधानसभा चुनाव में हसनपुर से बीजेपी उम्मीदवार की मांग की
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर - जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ट भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव के मल्हीपुर स्थित निजी आवास पर भाजपा के नवमनोनित दोनों जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और शशिधर झा का मनोनयन उपरांत सम्मान समारोह व हसनपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का अयोजन किया गया। साथ ही संविधान गौरव यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के संविधान के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् राष्ट्रगान गाकर किया गया वहीं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ जवाहर प्रसाद सिंह ने किया जबकि मंच संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया। इस दौरान भाजपा नेता सह पूर्व प्रमुख ने आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग चादर व माला से किया। इस दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हसनपुर विधानसभा से 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी देने की मांग की। भाजपा समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि हसनपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की जो भी मांगे है उससे प्रदेश नेतृत्व को वह अवगत कराएंगे और उनके भावनाओं का सम्मान किया जाएगा । समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष के लोगों के द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ाई गई है इसकी चर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच करना इस यात्रा का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम को रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह, सिकंदर आलम, मनोरंजन राय, गुंजन मिश्रा, अशोक निषाद, जयप्रकाश राय, गायत्री सिंह व अन्य ने संबोधित किया। मौके पर संजय सिंह लल्लू, ऋषि राज सिंह, श्यामसुंदर पासवान, प्रवीन राय, सुकृति प्रियंका, नितेश राय, प्रभात कुमार, पिंकी सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a comment