

18 जनवरी को भाजपा का हसनपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मल्हीपुर में
- by Raushan Pratyek Media
- 13-Jan-2025
- Views
नवमनोनीत दोनों जिलाध्यक्ष और केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी का होगा अभिनंदन
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर ( हसनपुर) - भाजपा के वरिष्ट नेता सह हसनपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव के मल्हीपुर स्थित आवास पर 18 जनवरी, शनिवार को हसनपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि 18 जनवरी को समस्तीपुर भाजपा के नवमनोनीत दोनो जिलाध्यक्ष व केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही इसमें भाजपा के हसनपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का जुटान होगा जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया जाएगा, साथ ही हसनपुर विधानसभा सीट एनडीए गठबंधन में भाजपा के कोटे में रखने को लेकर प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व से मांग किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से भाग लेने का अपील किया है।

Post a comment