खतरनाक हो गया है धर्मावती नदी पर बिना रेलिंग का पुल, कई लोगों की चली गई जान

रिपोर्ट :- रवि वर्मा/ रोहतास 

खबर रोहतास से है जहां कोचस के गारा गांव के पास धर्मावती नदी पर बना पुल बिना रेलिंग के होने के कारण आए दिन हो रहे हादसे का सबब बना है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलिंग की मरम्मत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन कोई न कोई पुल से नीचे गिरकर घायल हो जाता है तथा मौत के गाल में चला जाता है। सर्वाधिक दुर्घटनाएं अक्सर रात को होती हैं।

पुल का निर्माण के समय दोनो तरफ रेलिंग था लेकिन दोनों तरफ रेलिंग टुट गया है जिसके कारण यहां पर आए दिन घटनाएं हो रहे हैं अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग इस पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण सीधे नदी में जा गिरे हैं जिसमें आधा दर्जन लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुका है। इस समस्या से लोग जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को अवगत भी कराते रहे हैं, लेकिन परिणाम शून्य है। बरसात के दिनों में यह पुल और खतरनाक हो जाता है। नदी में पानी रहने के कारण इस पुल से गुजरने वालों में बराबर भय बना रहता है। 

इस पुल से गारा,अनहारी सहित कई गांव के लोगों का आना-जाना होता है। 

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण करने वाली कंपनी रेलिंग बनाई थी। लेकिन इस जगह पर सड़क अचानक घुमावदार होने के कारण अनियंत्रित वाहन रेलिंग को तोड़कर सीधे नदी में समा जाते है। यही कारण है कि वाहनों की टक्कर से एक के बाद एक नदी पर बना रेलिंग धीरे-धीरे टूट गया।  कई बार रेलिंग निर्माण के लिए स्थानीय विधायक संतोष कुमार मिश्र से बात किया गया लेकिन केवल आश्वासन ही मिला

  

Related Articles

Post a comment