पटना में IPL सट्टेबाजी को लेकर चली गोली।एक युवक गिरफ्तार।।


पटना: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस लगातार बेखौफ अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। हालांकि अपराधियों में अब पुलिस का इकबाल खत्म होते नजर आ रहा है।अपराधी दिनदहाड़े आराम से गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के साई अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। साथ ही युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई  है।वहीं इस घटना की पुष्टि सदर एएसपी स्वीटी शेरावत ने की है। मालूम हो कि इन दिनों पटना में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना के बाद कंकड़बाग थाना क्षेत्र में  भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस एक मामले को सुलझाती नहीं है कि अपराधी नई घटना को अंजाम दे देते हैं।

  

Related Articles

Post a comment