

बक्सर - दादी को बक्से के अंदर से मिला अपनी मासूम पोती का अधजला शव, इस लोमहर्षक घटना को सौतेली माँ ने दिया अंजाम।
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Feb-2025
- Views
रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर।
बक्सर - "सौतेली माँ" ये वो शब्द जिसे सुनने के बाद अनायास ही जेहन में एक अजीब सी भावना पैदा हो जाती है। क्योंकि सौतेली माँ के कारनामे किस्से - कहानियों से लेकर आम जन - जीवन मे भी अक्सर इनके बुरे कर्मो से लबरेज रहता हैं। वजह चाहे जो भी हो मगर फिर भी लोग अपने मासूम बच्चों की जिंदगिया संवारने के नाम पर उन्हें इन सौतेली मां के हवाले कर देते हैं। मगर ज्यादातर मासूम बद से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते है तो कई मासूमो को अपनी जान तक गवानी पड़ जाती हैं। ठीक ऐसा ही एक लोमहर्षक मामला बक्सर जिले में सामने आया है। जहाँ
डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर गांव में एक सौतेली मां ने अपनी आठ वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का भरपूर प्रयास किया। मगर उसके लाख प्रयास के बाद भी शव पूरी तरह से जलकर राख नहीं हो पाया। फिर उसने अधजले शव को घर में रखे बक्से में छिपा दिया। वहीं बच्ची की दादी अपनी मासूम पोती(आँचल कुमारी ) को ढूंढने का भरपूर प्रयास करती रही मगर मासूम का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। तभी आज शनिवार की देर रात जब दादी ने घर मे रखे बक्से को खोला तो उसमें एक बोरी में लिपटा हुआ अधजला शव मिला। शव से तेज दुर्गंध फैल रही थी। जिसे देख दादी को समझते देर नहीं लगा, और फिर दादी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और गांव में हड़कंप मच गया। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी।
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस समेत डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी सदलबल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया तथा
घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर मृतका के परिजनों से पूछताछ करते हुए सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतिका आंचल (8 वर्ष) अपनी दादी और सौतेली मां सीमा देवी के साथ नया भोजपुर के पूरब टोला में रहती थी। बच्ची के पिता पप्पू गोंड दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सीमा और पप्पू की शादी 2024 में हुई थी, वहीं सीमा और आंचल के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। सीमा हमेशा बच्ची से चिढ़ती थी और उससे दूर रहा करती थी।
वही इस मामले पर टेलीफोनिक संवाद में डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी रात 10 बजे प्राप्त होते ही मेरे द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जांच के दौरान मामला सही पाया गया। तदोपरान्त शव को कब्जे में लेकर सौतेली माँ को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सौतेली माँ और बच्ची के बीच अच्छे संबंध न होना ही इस घटना का कारण प्रतीत होता दिखाई दे रहा है।

Post a comment