बक्सर - विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विचारगोष्ठी तथा वृक्षारोपण का किया गया आयोजन।


रिपोर्ट - सुमंत सिंह, बक्सर।


बक्सर - विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज  राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत कुकुढ़ा कुकड़ा पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता  अशोक पासवान पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं संचालन विमल कुमार सिंह पूर्व मंडल महामंत्री (उनवास मंडल) ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राणा प्रताप सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा) बक्सर की गरिमामई उपस्थिति रही। जिसके दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध एवम स्वच्छ बनाने का संदेश देते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया।  

वही इस मौके पर  पूर्व जिलाध्यक्ष  राणा प्रताप सिंह ने  देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के "नौ साल बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत भाजपा की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा की इन नौ सालो के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज अनेकों उपलब्धियों को हासिल कर चुका है। 

इस कार्यक्रम के अंत में उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मृत आत्माओं के प्रति शोक प्रकट करने के क्रम में 2 मिनट का मौन रखा गया। जिसके दौरान राणा प्रताप सिंह ने कहा कि ये घटना जनमानस को झकझोर देने वाली है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम लिया, किंतु कुछ राजनीतिक दल के नेता अपने घरों में बैठकर इस घटना पर भी राजनीति कर रहे हैं। इस तरह की विषयों पर पक्ष और विपक्ष दोनों का एक ही विमर्श होना चाहिए। किंतु विपक्ष लाशों पर राजनीति करने के लिए शुरू से ही जाना जाता रहा है।  कार्यक्रम के दौरान अजय राय, विश्वामित्र सिंह, मुनि जी सिंह, अवधेश सिंह, उमाकांत पांडे, धर्मेंद्र सिंह, चंदन राम, रामसागर, जोखन चौधरी, अरुण सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में आम ग्रामीणों की भी गौरवमयी उपस्थिति रही।

  

Related Articles

Post a comment