कटिहार में सिख समुदाय की महिलाएं भी श्रद्धा से करती हैं छठ व्रत, खरना का ग्रहण किया प्रसाद
- by Manjesh Kumar
- 14-Nov-2026
- Views
कटिहार: लोक आस्था का महापर्व छठ का स्वरूप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बिहार से शुरू हुआ यह पर्व एक तरफ सात समंदर तक पहुंच गया तो दूसरी तरफ अब इस पर्व को मनाने के लिए जाति और धर्म के बंधन भी खत्म हो गए हैं। हिंदू समुदाय के अलावे अब दूसरी जाति के लोग भी धड़ल्ले से छठ का पर्व मनाने लगे हैं। इसी कड़ी में कटिहार के बरारी में बसने वाले कई सिख परिवार वर्षों से पूरी आस्था के साथ छठ का पर्व मनाते हैं।
शुक्रवार से शुरू हुए पर्व को लेकर सिख परिवारों में भी खुशी का माहौल है। शनिवार को व्रतियों ने खरना किया। इस दौरान व्रतियों के साथ ही सिख समुदाय के अन्य लोगों में भी खुशी का माहौल देखा गया। खरना का प्रसाद सभी लोगों ने बहुत ही आस्था और श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस दौरान बलवंत कौर ने कहा कि विगत 46 वर्षो से छठ मईया की पूजा व्रत विधिवत परिवार की बलवन्त कौर, प्रेमलता कौर, यशवन्त कौर, भोली कौर, यशवीर कौर, पपली कौर, हेबली देवी, शकुन्तला देवी समेत अन्य कर रही हैं।


Post a comment