रजिस्ट्रार ने मिठाई खिलाकर छात्र नेता का तुड़वाया अनशन, कहा 'छात्रहित में जारी रहेगा आंदोलन'

पूर्णिया: शहर के थाना चौक पर विगत 6 दिनों से पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र नेता पीयूष पुजारा छात्रों की समस्या और नामांकन शुल्क सहित अन्य मांग को लेकर को लेकर आमरण अनशन पर थे। गर्मी में लगातार दिन-रात अनशन पर रहने से स्थिति बिगड़ती जा रही थी। लिहाजा पूर्णिया विश्वविद्यालय के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल थाना चौक पहुंचकर छात्र नेता से वार्ता कर लिखित आश्वासन देकर समझाया तब कहीं जाकर अनशन खत्म हुआ। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर अखिलेश कुमार ने मिठाई खिलाकर अनशन खत्म करवाया।

प्रतिनिधि मंडल में फाइनेंस ऑफिसर प्रोफेसर इश्तियाक अहमद, मीडिया प्रभारी प्रोफेसर संतोष सिंह, डॉक्टर उदय नारायण सिंह और रजिस्ट्रार शामिल थे। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेताम दीक्षित और एसडीपीओ भी मौजूद थे। पूर्णिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा कि छात्र नेता की जो मांगे थी उस पर अगले सत्र में विचार के साथ अमल किया जाएगा। वहीं छात्र नेता पियूष पुजारा ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें लिखित आश्वासन मिलने के बाद आज अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया है लेकिन छात्र हित में उनकी और भी मांगे आंदोलन का रूप लेती रहेगी।

  

Related Articles

Post a comment