बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की


प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगूसराय में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बेगूसराय समाहरणालय के समक्ष जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के दौरान विरोध प्रदर्शन एवं धेराव  किया, इस जय भारत सत्याग्रह आंदोलन  के तहत विरोध प्रदर्शन एवं धेराव कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अधिवक्ता डॉ रजनीश कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह ने विरोध प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सच्चाई की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करवा दिया गया।

केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन एवं घेराव का आयोजन कर केंद्र सरकार के कारनामों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह भाजपा की तानाशाही सरकारें हमारे नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनको किसी न किसी जाल में फंसाकर जेल भेजना चाहते हैं।ताकि इन तानाशाही सरकारें को देश की संपत्ति बेचने में कोई अवरोध न आए, सत्ता के शहंशाह के कुछ मित्र जो 2014 में दुनिया भर के अमीर व्यक्तियों की सूची में 609 वें स्थान से इनके कार्यकाल में वह आठवें नंबर पर पहुंच गए ऐसा कैसे हुआ? अदानी के शेयर में 20000 करोड़ किसके हैं इन सवालों को लोकसभा में राहुल गांधी जी के द्वारा पूछे जाने मात्र से उनकी सदस्यता रद्द करवा दी गई, उन पर ऐसे मुकदमे लगाए गए हैं जिन मुकदमों में आज तक इतना अधिक सजा राहुल गांधी के सिवा किसी अन्य व्यक्ति को नहीं मिली है। अदानी मामले पर जेपीसी की जांच क्यों नहीं कराई जाती है। इन्हीं सब सवाल जवाब को लेकर समाहरणालय बेगूसराय के समक्ष विरोध प्रदर्शन एवं घेराव का आयोजन किया गया। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बीपीसीसी सदस्य नारायण सिंह ने कहा कि हमारा देश संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित देश है लेकिन आज वही संविधान और लोकतंत्र पर कुठाराघात हमले हो रहे हैं जिसके कारण हमारा लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, राहुल गांधी यही बात सत्ताधारी की पूंजीपति मित्रों को रास नहीं आया कैसे साजिशन उनकी सदस्यता तक ले ली गई, वह आपसे छुपा हुआ नहीं है। राहुल गांधी ने आपके हक के लिए आवाज उठाने का काम किया। आपके जीवन भर की जमा पूंजी कि सुरक्षा को लेकर प्रश्न किया तो आपलोग ने देखा कि उनकी बातों को संसद की कार्रवाई से मिटा दिया, उनके माईक को म्यूट कर दिया गया, पर लोगों के दिलों से राहुल गांधी को कैसे मिटा पाएंगे। राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं वह इस तानाशाही सरकार के रवैए पर सवाल उठाते रहेंगे, जनता की बात को जनहित में उठाते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामस्वरूप पासवान, बीपीसीसी सदस्य राजेन्द्र पासवान, संजय सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, सतीश कुमार वीरू, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह,उदय सिंह, धर्मराज सहनी, ओमप्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, महासचिव सावर कुमार, सरपंच विजय राय, आलोक आनंद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, महासचिव राघव कुमार,एनएसयूआई से रवि कुमार, अभिषेक कुमार,कमल किशोर पोद्दार, अर्जुन चौरसिया,सुधीर कुमार, शंभू सिंह आदि नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ‌।

  

Related Articles

Post a comment