पटना के पुरानी म्यूजियम में सिलेंडर बलास्ट,अग्नि शमन की टीम पहुंची।।
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Mar-2025
- Views
पटना में उस समय आफरा तफरी का माहौल हो गया जिस वक्त पटना के पुराने म्यूजियम भवन में रखें गए फायर इंसुलेटर के CO2 सिलेंडर में आग लग गई।आग लगने के बाद धमाका इतना जोरदार था की आसपास के लोग दहशत में आ गये। हालांकि सूचना मिलते ही मौका वारदात पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी और पदाधिकारी गण मौके पर पहुंचे और जांच में छूट गये। वहीं पूरे मामले पर बात करते हुए अग्निशमन विभाग के कमांडेंट मनोज कुमार नट ने कहा कि काफी दिनों से यहां फायर इंसुलेटर का सामान रखा हुआ था, जिसमें CO2 गैस सिलेंडर में आग लगी और गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। उन्होंने कहा कि धमाका इतना जोरदार था की म्यूजियम के मोटे दीवार को फ़ारते हुए वहां लगे सभी कांच बिखर गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर अग्नि सामान विभाग को यह आदेश दिया गया है कि इस बिल्डिंग में रखे गए सभी फायर इंसुलेटर को हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था पर अगर कोई मौके पर मौजूद होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि फिलहाल सब कुछ सामान्य है। हालांकि अधिकारी कुछ भी कहे पर बात यह है कि दिसंबर 2024 में ही यह अग्नि सुरक्षा यंत्र एक्सपायरी हो गया था। फिलहाल पुराने म्यूजियम में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है , जीसके दरमियान यह हादसा हुआ । फिलहाल इस घटना में कोई भी जान माल की क्षति नहीं हुई है और वहां रखें 10 सिलेंडरों को खाली करवाया जा रहा है।।


Post a comment