मुजफ्फरपुर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, देखें लिस्ट


Reporter/Rupesh Kumar 


मुजफ्फरपुर : संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु बीते दिनों भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल कार्यकारिणी के यथाशीघ्र गठन के आलोक में सिलसिलेवार भाजपा के सभी मोर्चा अपनी टीम का गठन कर उसकी घोषणा कर रहें है. इस क्रम में गुरूवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष फेंकूराम ने मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति की घोषणा करते हुए जिला संगठन को भरोसा दिलाया कि संगठन की कसौटी पर अनुसूचित जाति मोर्चा हमेसा खरा उतरेगा।


भाजपा के स्थानीय जिला कार्यालय में जिला अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मोर्चा कार्यसमिति की घोषणा उपरांत 

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं मोर्चा अध्यक्ष फेंकूराम ने मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्यों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माला पहना कर अभिनंदन किया।


31 सदस्यीय मोर्चा कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 4 मंत्री,1 कोषाध्यक्ष, 2 प्रवक्ता,1 मीडिया प्रभारी, आइटी एवं सोशल मीडिया संयोजक सहित कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की गई। जिनमें *मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष* सुरेश कुमार चौधरी, दिनेश पासवान, कृष्णा कुमारी, ओमकार पासवान, राजू रजक एवं शिवबालक राम को बनाया गया। *जिला महामंत्री का दायित्व* धर्मेंद्र पासवान एवं शशी भूषण रजक को दिया गया वहीं *मोर्चा का जिला मंत्री*

नीरज बैठा, राम पुकार मांझी, सतीश पासवान एवं रामनरेश राम को बनाया गया। इसी प्रकार जिला प्रवक्ता जगधारी राम एवं लक्ष्मण राम को मीडिया प्रभारी सुमित कुमार को, मिथलेश कुमार को आईटी संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र राम को बनाया गया।


मौके पर मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश की सत्ता में रहने वाली सरकार ने कभी भी अनुसूचित वर्ग की चिंता नही की लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग का जीवन स्तर उंचा हो इसके लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर  केन्द्र सरकार हर गरीब के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां आयुष्मान भारत योजना का लाभ देकर हर गरीब को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच दिया वहीं शौचालय देकर गरीब माता बहनों को इज्जत दी।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि

हमारी विचारधारा देश की संस्कृति और परंपरा को लेकर आगे बढ़ते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा व राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने की है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और उसे परम वैभव पर पंहुचाने का संकल्प लेकर हम सभी संगठनात्मक गतिविधियों के द्वारा निरंतर जन जन से जुड़ने और जोड़ने का कार्य करते हैं। चाहे सेवा कार्य हो या फिर सामाजिक कार्य हम समय-समय पर रचनात्मक कार्यों के माध्यम से अपनी उपयोगिता को साबित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा अन्य मोर्चे की तरह भाजपा का एक महत्वपूर्ण अंग जो अंत्योदय की संकल्पना के साथ कार्य करती है। मोर्चे का हर कार्यकर्ता एक समान है। चाहे वह जिला का पदाधिकारी हो या फिर कार्यसमिति का सदस्य हो सबका बराबर मान है। सभी समानता का भाव लेकर कार्य करें. दायित्व जो मिले यह भाव मन में होना चाहिए कि नवीन भारत को लेकर जो बाबासाहेब ने दीनदयाल जी ने सपने संजोए थे उसे साकार करने का जो बीड़ा प्रधानमंत्री जी ने उठाया है उसे पूरा करने के लिए आज से ही अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पंहुचाएं.


इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र शाहू, प्रभु कुशवाहा जिला मंत्री धनंजय झा, मोर्चा के प्रभारी रामेश्वर पासवान,  जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, नवीन पासवान, प्रकाश राम, रामप्रीत राम, प्रमोद चौपाल, मनोज चौधरी, रामदेव राम,भारत भूषण पासवान, मुकेश पासवान, मंजय राम मौजूद रहे.

  

Related Articles

Post a comment