DM के जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे शिक्षक हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती, जिलाधिकारी ने कहा...

शेखपुरा: सोमवार को शेखपुरा समाहरणालय परिसर में डीएम के जनता दरबार में एक शिक्षक के बेहोश हो जाने के कारण अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। शिक्षक की पहचान इस्लामिया स्कूल के शिक्षक बिक्रम के रूप में की गई। जनता दरबार में शिक्षक के बेहोश होते ही आनन फानन में ACMO को जांच के लिए बुलाया गया जिसके बाद उन्होंने बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।

ACMO की सलाह के बाद शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले में एक अन्य शिक्षक ने बताया कि बीते दिनों किसी विवाद को लेकर विद्यालय के सचिव संबिल हैदर ने शिक्षक के साथ मारपीट की थी जिसके बाद उनके सर में गंभीर चोट आई थी जिसका अभी भी इलाज चल रहा है। साथ ही उनका लंबे समय से वेतन भुगतान नहीं हुआ है जिसकी वजह से मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। वहीं ACMO ने शिक्षक के बेहोश होने का कारण शारीरिक अस्वस्थता और अधिक गर्मी बताया।

मामले को लेकर डीएम शेखर आनंद ने बताया कि शिक्षक कुछ शिकायत लेकर आए थे जो अचानक बेहोश हो गए। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। शिक्षक ने लंबे समय से वेतन नहीं मिलने की भी बात कही है जिसकी जांच एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई जाएगी और उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment