मुजफ्फरपुर में रिश्तों का दोहरा कत्ल, भाई ने भाई तो बेटे ने कर दी मां की हत्या

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का मुसहरी थाना क्षेत्र एक के बाद एक हुई दो सनसनीखेज हत्याओं से पूरी तरह दहल उठा है। रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के नवादा में छोटे भाई ने अवैध संबंध के शक में अपने सगे बड़े भाई की हत्या कर दी जबकि वहीं दोपहर होते-होते थाना क्षेत्र के पहलादपुर में भी दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कलयुगी बेटे, बहू और पोतों पर अपनी ही 85 वर्षीय बुजुर्ग व लाचार मां की हत्या करने का संगीन आरोप लगा है। बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में डीएसपी ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment