सोनपुर DRM पहुंचे कटिहार के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

कटिहार: सोनपुर के डीआरएम अमित शरण शुक्रवार को कटिहार के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन का भी विकास हो रहा है।

डीआरएम ने कहा कि अधिकारियों और निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को समय से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। डीआरएम के दौरे की वजह से रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों में अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर स्टेशन अधीक्षक सहित रेल आरपीएफ एवं रेलकर्मी मौजूद रहे।

कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment