नालंदा में पदस्थापित डीएसपी को मातृ शोक, काढ़ागोला गंगा घाट पर हुई पंचतत्व में विलीन

कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत देवी स्थान बड़ी भैंसदीरा निवासी सह नालंदा जिला पुलिस उपाधीक्षक वैदिक पाठक की माँ देवता पाठक का निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थी। उनके निधन के बाद परिवार के लोग समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को काढ़ा गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे नीरज पाठक ने मुखाग्नि दी।

पुलिस उपाधीक्षक की माँ के निधन पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, सांसद तारिक अनवर, एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक विजय सिंह, एसडीपीओ सदर टू सुनील कुमार शर्मा, पूर्णिया डीएसपी रंजन कुमार सिंह, जदयू नेता सुशील कुमार सुमन, जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार, उप प्रमुख रैनी कौर, पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह संजू, राजीव चौधरी, राजीव भारती, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती, जदयू नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, गोलोक नाथ पाठक, राजेश कुमार यादव, संजय यादव, खुशी नाथ पाठक, प्रकाश पाठक, अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, प्रफुल्ल ओंकार, राजेश जयसवाल, गौतम भगत, दिनेश अग्रवाल, प्रधान रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

  

Related Articles

Post a comment