दुर्गा पूजा के दौरान अफवाह फैलाने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा, पंडाल की पूजा समिति करें निगरानी - एसडीपीओ
- by Manjesh Kumar
- 10-Oct-2026
- Views
कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कटिहार के बरारी में एसडीपीओ 2 सदर सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा आयोजक समेत अन्य स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि पंडाल की सुरक्षा को पूजा समिति सजग रहे। अग्नि शमन विभाग से एनओसी अवश्य ले। किसी भी स्थिति में डीजे को अनुमति नहीं दी जाएगी साथ ही अफवाह पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रतिमा का विसर्जन 22 अक्टूबर तक करना अनिवार्य होगा।
पूजा एवं मेला एवं कार्यक्रम की अनुमति अनिवार्य होगी। विसर्जन रूट से प्रशासन को अवगत कराये। भगवती मंदिर बरारी हाट एवं स्टेशन बाजार में सुगम यातायात की व्यवस्था होगी। मनचला एवं नसेड़ी एवं हुड़दंगी पर सख्त नजर रहेगी गाड़ी पार्किंग की पूरी व्यवस्था की जायेगी।
बैठक में बीडीओ धीरेन्द्र कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, पूर्व मुखिया नियमातुर रहमान, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, एमएलए प्रतिनिधि राजीव चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, देवेन्द्र प्रसाद यादव, मुखिया जौहेर आलम, सरपंच बकरुद्दी अंसारी, अमीत यादव, राकेश रंजन, जेई शिव शंकर कुमार, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, पूर्व उप प्रमुख अमरेन्द्र सिंह संजू, वार्ड पार्षद जीतेंद्र यादव, भगवती मंदिर सचिव पंकज यादव, धनजीत यादव, नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर, उत्सव प्रकाश, सुशील कर्ण, मनोरंजन पाल, कांग्रेस अध्यक्ष सलीम, रविन्द्र चौधरी, जदयू नेता चन्द्रमोहन सिंह, भाजपा नेता चन्द्रशेखर यादव, अजय सिंह, रामो मिश्र, संजय चौधरी, आनंद कुमार सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं पूजा समिति मौजूद रहे।


Post a comment